UPSSSC Junior Assistant Result 2022 : 1259 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

UPSSSC Junior Assistant Result 2022 : बहुत ही लंबे समय के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ सहायक भर्ती का फाइनल रिजल्ट निकाला है। बहुत ही लंबे इंतजार के बाद अभ्यर्थियों के मन में अब खुशी का माहौल छाया है। करीब 1259 विद्यार्थी इसके लिए चयन किए गए हैं।

1262 विद्यार्थी की जगह 1259 विद्यार्थी क्यों चयनित हुए

UPSSSC की तरफ से साल 2022 में यह चयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। जिसमें कुल 1262 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। लेकिन अब लगभग 3 साल बाद जब इसका रिजल्ट सामने आया तो सिर्फ 1259 विद्यार्थी ही इसके लिए चुने गए। 3 पद अभी भी रिक्त हैं।

कनिष्ठ सहायक भर्ती पदों के लिए इतने चरणों में थी चयन प्रक्रिया 

UPSSSC की तरफ से कनिष्ठ सहायक भर्ती के लिए छात्रों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर किया गया है। कुल 1259 उम्मीदवारों को जिन्हें UPSSSC के द्वारा कनिष्ठ सहायक पदों के लिए चयन किया गया है उन्हें जल्द ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

UPSSSC Junior Assistant Result 2022 कैसे देखें 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट upsssc की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। यह रिजल्ट pdf फॉर्म में उपलब्ध है। इस फॉर्म में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, श्रेणीवार विवरण दिया गया है। यदि आपका नाम और पंजीकरण संख्या इस फॉर्म में है तो आपका सिलेक्शन कनिष्ठ सहायक भर्ती पद के लिए हो गया है।

किस श्रेणी में कितने पद हैं – UPSSSC Junior Assistant Result 2022 

UPSSSC की तरफ से कनिष्ठ सहायक भर्ती पदों के लिए चयन हुए 1259 उम्मीदवार विभिन्न श्रेणियों से आते हैं। इसमें 515 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से, 257 उमीदवार अनुसूचित जाति से, 27 उम्मीदवार अनुसूचित जनजाति से, 338 उम्मीदवार OBC से और 125 उम्मीदवार EWS से चयनित किए गए हैं। हालांकि यह जानकारी भर्ती के हिसाब से है।

श्रेणी चयनित उम्मीदवारों की संख्या
सामान्य वर्ग 515
SC (अनुसूचित जाति) 257
ST (अनुसूचित जनजाति) 27
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 338
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 125

यह भी पढ़ें : ICSE, ISC Improvement Results 2025 : 1 अगस्त से जारी हुए रिजल्ट, इस तरह से चेक करें

Leave a Comment