Ducati Monster : महज 3.55 सेकेंड में 100km/h की स्पीड पकड़ने वाली बाइक, जानें कितनी है कीमत

Ducati Monster : बात आए अगर बाइक राइडिंग की तो Ducati का नाम जानें माने ब्रांड के साथ आता है। ज्यादातर लोगों की ड्रीम बाइक डुकाटी कंपनी की होती है। डुकाटी मॉन्सटर ने बाइक राइडर के लिए एक नई शानदार पेशकश की है। यह बाइक इस समय काफी चर्चा में है। इसका लुक और डिजाइन बाकी गाड़ियों से काफी अलग दिखता है। इसकी मस्कुलर फ्यूल टैंक, शीशे, हैडलैंप्स, सीट और लाइटें इसे बाकी बाइकों से अलग बनाते हैं। राइटिंग के लिए यह एक परफेक्ट गाड़ी रहने वाली है। आइए इस बाइक के बारे में और क्या खास है जानते हैं —

Ducati Monster

Ducati Monster के दमदार स्पेसिफिकेशंस

डुकाटी मॉन्सटर में 937cc का पावरफुल दमदार इंजन लगाया गया है जो 111.4 bhp की पॉवर और 93Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक 6 गियर बॉक्स के साथ आती है। इसमें 2 सिलेंडर दिए गए हैं। इससे यह बाइक हर प्रकार के रास्ते, गांव हो या शहर में बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ चलती है।

Dukati Monster जो है लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ

यह बाइक केवल सेल्फ स्टार्ट सपोर्ट के साथ आती है। इसमें 4.3 इंच का डिजिटल TFT डिस्पले दिया गया है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, टेकोमीटर और ऑडोमीटर दिए गए हैं। यह कॉर्निंग ABS, व्हीली कंट्रोल, डुकाटी पॉवर लॉन्च, डायनेमिक टर्न इंडिकेटर जैसे एडिशनल फीचर्स दिए गए हैं।

Ducati Monster

Ducati Monster बाइक राइडिंग मोड, क्लिक शिफ्टर, ट्रेक्शन कंट्रोल, पॉवर मोड जैसे फीचर्स भी हैं। इसमें सभी प्रकार की LED लाइटें दी गई हैं जैसे इंडिकेटर, हैडलाइट आदि। इससे यह बाइक रात में भी बेहतरीन राइडिंग का अनुभव प्रदान करती है।

Ducati Monster का बेहतरीन माइलेज और स्पीड

बाइक में 14L की फ्यूल टंकी है। इससे आप एक बार टंकी फुल करने पर लंबी दूरी आसानी से तय कर सकेंगे। यह बाइक 1 लीटर में लगभग 18.9 किलो मीटर तक चलेगी। यानी कि इसका माइलेज 18.9km/L है। यह बाइक 3.55 सेकेंड में 0 से 100 km/h की स्पीड एक्सीलरेट हो जाती है और इस बाइक की टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटे दी गई है। इससे यह बाइक राइडर के लिए और भी खास बन जाती है।

Dukati Monster की कीमत और वेरिएंट्स

Ducati Monster बाइक तीन वैरिएंट में आती है। इसमें Monster Standard की कीमत ₹12,95000, Monster Plus की कीमत ₹13,15000 और Monster SP की कीमत ₹15,95000 है। यह बाइक कुल सात रंगों में देखने को मिल जाएगी।

डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई संपूर्ण जानकारी नॉलेज के लिए दी गई है। कृपया बाइक खरीदने से पहले अधिकृत डीलर से संपर्क करें और इसके बारे में संपूर्ण जानकारी की पुष्टि करें।

यह भी पढ़ें : Steelbird SX E Helmet : मात्र ₹3599 में मिलेगा इंडिया का पहला TPE ऊर्जा अवशोषक वाला हेलमेट

Leave a Comment