Baby Grok : जैसा कि आप सभी लोग AI से परिचित हैं। उसी प्रकार Grok भी एक AI चैटबॉक्स है। यह Grok AI दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की कंपनी है। Grok इस समय बहुत ही ज्यादा चर्चा में है। ऐसे में एलन मस्क ने आज फिर एक चौंकाने वाली बात कही है। दरअसल, एलन मस्क ने आज सुबह 20 जुलाई को एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने बताया कि अब मेरी कंपनी xAI एक और नया AI ऐप लॉन्च करने जा रही है। यह AI ऐप बच्चों के लिए है। इसलिए इस ऐप का नाम “Baby Grok” है। यह AI ऐप बच्चों के लिए काफी कारगर साबित होगी। आइए जानते हैं इस ऐप के बारे में और भी खास बातें —
Baby Grok AI चैटबॉक्स
यह एक प्रकार से AI चैटबॉक्स है जो grok का ही एक किड फ्रेंडली वर्जन है। यह एक प्रकार का ऐप होने वाला है। इस ऐप में बच्चों के लिए बहुत ही खास चीजें हो सकती हैं। यह ऐप बच्चों को अच्छी और सुरक्षित नॉलेज दे सकता है साथ ही उन्हें एंटरटेन भी करता है। यह AI चैट बॉक्स बच्चों को सीधे ही बिना किसी गंदे कंटेंट के सटीक नालेज देगा। इसमें कई प्रकार के ऐसे गेम्स भी हो सकते हैं, जो बच्चों के दिमाग को और अधिक विकसित करेंगे। इसमें क्विज और टास्क भी शामिल हो सकते हैं। यह बच्चों की हर भाषा को समझने में सक्षम हो सकता है जिससे बच्चा अपनी भाषा में इससे बात कर सकता है और नॉलेज ग्रहण कर सकता है।
Grok का नया AI ऐप जिस पर काफी विवाद हुआ था
Grok ने हॉल ही में एक नया AI अवतार एनी पेश किया है। यह एक एनिमी महिला करेक्टर है जिसके लंबे सुनहरे बाल हैं। इसने ऑफ सोल्डर ब्लैक ड्रेस पहनी है और यह यूजर से मधुर और धीमी आवाज में बात करती है। कई सारे यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी निंदा की और यह बताया कि यह करेक्टर अश्लील हरकते भी कर सकती है जिससे बच्चों के लिए यह खराब व्यवहार को बढ़ावा दे सकती है। हालांकि यह सीधे तौर पर ऐसे अश्लील हरकतें नहीं करती है। लोगों से ऐसा मालूम हुआ है कि इसमें करेक्टर के कपड़े उतरने का भी सवाल हुआ है। बात सिर्फ यहीं समाप्त नहीं होती है यह सब तब हुआ जब इसमें किड्स मोड ऑन था। इसी वजह से यह काफी विवादों में रहा। हालांकि, एलन मस्क ने अब एक नए किड्स AI ऐप की घोषणा की है। जल्द ही यह आपको देखने को मिल जाएगा।