Jharkhand Neet UG Counselling 2025 : क्या हैं आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, जानें पूरी जानकारी

Jharkhand Neet UG Counselling 2025 : वर्ष 2025 में झारखंड बोर्ड एक नई खुशखबरी लाने जा रहा है। झारखंड बोर्ड ने नीट यूजी काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। MBBS में दाखिला लेने के लिए छात्रों के पास इस समय एक सुनहरा अवसर है। यह काउंसलिंग प्रक्रिया झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (JCECEB) द्वारा संचालित की जाती है। इस बोर्ड ने झारखंड नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया जारी करती है। ऐसे में इच्छुक छात्र-छात्राएं झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि यह ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 तक ही है। आप इस तिथि से पहले ही आवेदन कर लें और बात रही यदि मेरिट लिस्ट की तो यह लिस्ट झारखंड बोर्ड की तरफ से 29 जुलाई 2025 को जारी कर दी जाएगी। इस लेख में आप यह जानेंगे कि Jharkhand Neet UG Counselling 2025 की इस प्रक्रिया में कैसे आवेदन करना है, क्या दस्तावेज लगेंगे और आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं। आइए नीचे दी गई जानकारी को जानते हैं —

Jharkhand Neet UG Counselling 2025
Source: jceceb.jharkhand.gov.in

Jharkhand Neet UG Counselling 2025 में आवेदन करने के लिए योग्यता 

यदि आप निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करते हैं तो इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं —

  • Neet UG 2025 में न्यूनतम अंक के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है — UR के लिए 50th पर्सेंटाइल, OBC/SC/ST के लिए 40th पर्सेंटाइल और UR-PWD के लिए 45th पर्सेंटाइल।
  • कक्षा 12 उत्तीर्ण होना चाहिए या इसके समकक्ष होना चाहिए और वह 12th में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी, और अंग्रेजी विषय से उत्तीर्ण होना चाहिए। इसमें सामान्य के लिए कम से कम 50% और OBC/SC/ST के लिए कम से कम 40% अंक होना चाहिए।
  • छात्र की न्यूनतम आयु 31 दिसंबर 2025 तक 17 वर्ष होनी चाहिए।
  • झारखंड का स्थाई या स्थानीय निवासी होना चाहिए और उसके पास झारखंड का निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

Jharkhand Neet UG Counselling 2025 में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज 

इस प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए —

  • Neet UG 2025 का एडमिट कार्ड और स्कोरबोर्ड।
  • कक्षा 10th और 12th की मार्कशीट।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, प्रवासन प्रमाण पत्र यदि लागू हो।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • चरित्र प्रमाण पत्र और आवंटन पत्र।

Jharkhand Neet UG Counselling 2025 ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें 

आप निम्नलिखित चरणों को फॉलो करके इस नीट काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं —

  • झारखंड नीट यूजी काउंसलिंग में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले झारखंड बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट http://jceceb.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर लिखे “NEET UG 2025 Counselling Registration” टैक्स्ट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अब आप अपना नाम, Neet UG का रोल नंबर आदि जानकारी भरें।
  • अब आप अपनी आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी को भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस और काउंसलिंग फीस को ऑनलाइन जमा करें। सामान्य और OBC के लिए आवश्यक शुल्क ₹500 है और SC/ST/महिला के लिए आवश्यक शुल्क ₹250 है।
  • अब अंत में भरे हुए फार्म में भरी हुई सभी जानकारी की पुष्टि करें और एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Jharkhand Neet UG Counselling 2025 के लिए काउंसलिंग राउंड और शेड्यूल 

झारखंड बोर्ड की तरफ से यह प्रक्रिया चार राउंड में पूरी की जाएगी। यहां से देखें निम्नलिखित चरणों में क्या है जानकारी —

राउंड 1 : ऑनलाइन पंजीकरण और च्वाइस अनुसार सीट भरना। यह प्रक्रिया 30 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक है।

  • अब सीट अलाटमेंट (6 से 12 अगस्त 2025) होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 7 से 12 अगस्त तक चलेगी।

राउंड 2 : यह राउंड अभी भी उपलब्ध सीटों के लिए है।

राउंड 3 : यह खाली सीटों को भरने के लिए अंतिम दौर होगा, जिसे “मोप अप राउंड” कहा जाता है। यह प्रक्रिया ज्यादातर निजी कॉलेजों के लिए होती है।

राउंड 4 : यह एक स्ट्रे राउंड है जिसमें कॉलेज सीधे ही रिक्तियों का दौर आयोजित करते हैं।

Also Read : सोने चांदी का भाव 17 जुलाई 2025: सोना हुआ ₹130 सस्ता और चांदी ₹263 नीचे गिरी

Leave a Comment