सोने चांदी का भाव 17 जुलाई 2025: सोना हुआ ₹130 सस्ता और चांदी ₹263 नीचे गिरी

Gold Price Today : सोना और चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं। दिन प्रतिदिन इनकी कीमतों में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। हालांकि फिर भी इनका दाम बहुत ही ज्यादा है। आज सोने और चांदी के दामों में थोड़ी गिरावट देखी गई है। आइए नीचे इस लेख में विस्तार से जानते हैं —

Gold Price Today 17 July 2025

आज यानि 17 जुलाई 2025 को भारत देश में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,370 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,190 प्रति 10 ग्राम है। इसकी यह कीमत आज अपडेट की गई है और यह इंडस्ट्री के स्टैंडर्ड अनुसार बताई गई है। इससे पहले 24 कैरेट सोने का भाव ₹97,500 प्रति 10 ग्राम था। यानी कि कुल मिलाकर सोने की कीमत में ₹130 प्रति 10 ग्राम गिरावट आई है।

कैरेट भाव (रुपए / 10 ग्राम)
24 कैरेट 97,370
22 कैरेट 89,191
18 कैरेट 73,028

स्रोत: IBJA (27 जून, 2025)

Silver Price Today 17 July 2025

चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। आज 17 जुलाई 2025 को चांदी की कीमत ₹1,10,937 प्रति 1 किलोग्राम है। इसके पहले चांदी इससे ₹263 महंगी थी यानी कि पहले चांदी की कीमत ₹1,11,200 प्रति 1 किलोग्राम की थी।

अब तक इस साल सोने के भाव में कितनी बढ़ोत्तरी हुई?

देखा जाय तो अब तक सोने में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। अब तक यानी कि 17 जुलाई 2025 तक सोने की कीमत में ₹21,208 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है। 1 जनवरी से 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 प्रति 10 ग्राम से बढ़कर ₹97,370 प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसकी कीमत आपको दिन प्रतिदिन बढ़ती ही नजर आएगी। पिछले वर्ष भी सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई थी। साल 2024 में इसकी कीमत ₹12,810 प्रति 10 ग्राम महंगी हुई थी।

अब तक चांदी के भाव में कितनी बढ़ोतरी हुई?

चांदी के भाव में भी काफी बढ़ोत्तरी हुई है। 1 जनवरी से अब तक यानी कि 17 जुलाई 2025 तक चांदी की कीमत 86,017 से बढ़कर ₹1,10,937 पहुंच गई है। यानी कि कुल मिलाकर अब तक चांदी की कीमत ₹24,920 बढ़ी है और हां ऊपर दी गई यह कीमत प्रति किलोग्राम के हिसाब से दी गई है।

भारत के सभी बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारत में सभी बड़े शहरों में सोने की कीमत की लिस्ट यहां नीचे दी गई है —

शहर 24 कैरेट सोने का दाम (10 ग्राम) 22 कैरेट सोने का दाम (10 ग्राम)
अहमदाबाद ₹99,380 ₹91,100
अमृतसर ₹99,480 ₹91,200
बैंगलोर ₹99,380 ₹91,100
भोपाल ₹99,380 ₹91,100
भुवनेश्वर ₹99,330 ₹91,050
चंडीगढ़ ₹99,480 ₹91,150
चेन्नई ₹99,480 ₹91,150
कोयंबटूर ₹99,330 ₹91,050
दिल्ली ₹99,480 ₹91,150
फरीदाबाद ₹99,480 ₹91,200
गुड़गांव ₹99,480 ₹91,200
हैदराबाद ₹99,330 ₹91,050
जयपुर ₹99,480 ₹91,150
कानपुर ₹99,480 ₹91,150
केरल ₹99,330 ₹91,050
कोच्चि ₹99,330 ₹91,050
कोलकाता ₹99,330 ₹91,050
लखनऊ ₹99,480 ₹91,150
मदुरई ₹99,330 ₹91,050
मैंगलूर ₹99,330 ₹91,050
मेरठ ₹99,480 ₹91,150
मुंबई ₹99,330 ₹91,050
मैसूर ₹99,330 ₹91,050
नागपुर ₹99,330 ₹91,050
नासिक ₹99,360 ₹91,080
पटना ₹99,380 ₹91,100
पुणे ₹99,330 ₹91,050
सूरत ₹99,380 ₹91,100
रायपुर ₹99,330 ₹91,050
विजयवाड़ा ₹99,330 ₹91,050
विशाखापट्टनम ₹99,330 ₹91,050

स्रोत: मार्केट रेट (2 जुलाई 2025)

गोल्ड (सोने)के बारे में और जानें

24 कैरेट सोना : यह सबसे शुद्ध सोना होता है इसमें लगभग 99.99% सोने की धातु होती है। विशेषज्ञों के अनुसार आपको यह सोना आसानी से देखने को नहीं मिलेगा क्योंकि यह इतना नरम होता है कि इससे ज्वेलरी बनाना काफी कठिन होता है। इस 24 कैरेट सोने का उपयोग ज्यादातर सोने के सिक्कों और बार बनाने में किया जाता है।

22 कैरेट सोना : यह भी सोने का ही रूप होता है लेकिन इसमें यदि 22 पार्ट सोने के हैं तो 2 पार्ट किसी अन्य धातु जैसे चांदी, निकेल आदि के हो सकते हैं। इसका उपयोग आभूषण बनाने में होता है। यह 91.67% शुद्ध सोने का संकेत है।

सर्टिफाइटेड गोल्ड ही खरीदें, जानें पहचानने की जानकारी

सोना खरीदते समय हमेशा यह सुनिश्चित करें कि वह ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क से प्रमाणित हो। प्रत्येक हॉलमार्क गोल्ड पर 6 अंकों का एक हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) दर्ज होता है। यह कोड अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे – AZ4524। हॉलमार्किंग की मदद से यह पता लगाया जा सकता है कि सोना कितने कैरेट का है। यदि सोने पर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क नहीं है तो उसे न खरीदें।

Also Read : https://khabarkota.com/gold-price-today/

Leave a Comment