RRB NTPC UG Admit Card 2025 : इस तरह डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

RRB NTPC UG Admit Card 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आज अंडर ग्रेजुएट के लिए UG एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। RRB NTPC UG के लिए यह प्रथम परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT 1) होगी। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था। वे अपना लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप अपना एडमिट कार्ड कैसे और किस वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं —

RRB NTPC UG Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें

आपको बता दें कि RRB की तरफ से 4 दिन पहले ही RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए जाने थे। लेकिन किसी कारणवश RRB NTPC UG Admit Card 2025 की लिंक नहीं खुली और अब मात्र परीक्षा को दो दिन शेष बचे हैं इसलिए अब यह लिंक किसी भी समय खुल सकती है। आइए जानते हैं कि आप अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड कर सकते हैं —

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको RRB की ऑफिशियल RRB क्षेत्रवार साइट पर जाना होगा या सीधे ही आप rrb.digialm.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर उपलब्ध ‘CEN 05/2024 (NTPC-UG): CBT-1 शहर-सूचना और ई-कॉल लेटर’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘प्रथम चरण कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT 1) के लिए शहर सूचना पर्ची और ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा जिसमें आपसे आपकी लॉगिन क्रेडेंशियल आईडी (जैसे – यूजर आईडी, पासवर्ड) मांगी जाएगी जिसे भरकर आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC UG Exam पैटर्न : किन – किन विषयों से पूंछे जाएंगे प्रश्न

RRB NTPC UG EXAM में कुल चार विषय होंगे और यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें से 40 प्रश्न जनरल अवेयरनेस से, 30 प्रश्न मैथमेटिक्स से और 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से पूछे जाएंगे। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। इस 100 अंक के प्रश्न पत्र को हल करने के लिए कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

RRB के पदों पर भर्ती होने के लिए चयन प्रक्रिया

सबसे पहले छात्रों को CBT 1 परीक्षा में भाग लेना होगा जिसके लिए अभी एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके बाद CBT 1 से पास हुए छात्रों को अगले चरण CBT 2 के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद इसमें से पास हुए छात्रों का स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट में भाग लेना होगा। जो छात्र इन सब परीक्षाओं में उत्तीर्ण होगा उसे अंत में मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। इस मेडिकल टेस्ट से पास होने वाले छात्रों को RRB के विभिन्न पदों पर तैनात किया जाएगा।

RRB NTPC UG Exam Date : कब और कितनी पालियों में होगी यह परीक्षा

RRB NTPC UG की CBT 1 परीक्षा 7 अगस्त से प्रारंभ होगी और यह 8 सितंबर तक चलेगी। इन तिथियों के बीच में ही उम्मीदवारों की परीक्षा होगी। यह परीक्षा प्रतिदिन तीन शिफ्टों में होगी।

  • प्रथम शिफ्ट : सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक
  • द्वितीय शिफ्ट : दोपहर 12:30 से 2 बजे तक
  • तृतीय शिफ्ट : शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक

यह भी पढ़ें : UPSSSC Junior Assistant Result 2022 : 1259 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Leave a Comment